नगर पंचायत गुलड़िया

जनपद - बदायूँ

नगर पंचायत गुलड़िया में आपका स्वागत है

यह कि नगर पंचायत गुलडि़या जनपद बदायूॅ रूहेलखण्ड में बरेली मण्डल मुख्यालय से लगभग 70 कि0मी0 बदायूॅ - दातागंज मुख्यमार्ग के वारवे कि0मी0 के उत्तर दिशा में स्थित है, इस नगर पंचायत (नगर क्षेत्र समिति) का गठन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 27 सितम्बर 1977 को ग्राम सभा से नगर पंचायत में अधिसूचित की गयी, इससे पूर्व यह विकास खण्ड जगत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत के रूप विद्यमान थी, नगर पंचायत के गठन उपरान्त इसको आठ वार्डों में विभाजित किया गया था, उसके बाद समय समय पर विस्तार होने के साथ वर्तमान में दस वार्ड हैं, नगर पंचायत गुलडि़या का सर्वप्रथम चुनाव वर्ष 1988 में हुआ था, जिसमें प्रथम चेयरमैन के रूप में स्व0 ऋषिदेव सिंह जी निर्वाचित हुये, जिन्होनें अपने अथक प्रयासों से नगर पंचायत गुलडि़या में जनहित के अनेकों अनेक विकास कार्यकर एक कीर्तिमान स्थापित किया।

यह नगर पंचायत एक ऐतिहासिक ग्राम पंचायत के रूप में रही है, यहां आजादी के दौरान अग्रेजों के खिलाफ नमक कानून का आंदोलन किया गया था, इस नगर पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में मुंशी टीकाराम, मुंशी हेतराम सिंह एवं जोरावर सिंह आदि का विशेष योगदान रहा है, इस नगर पंचायत की अधिकांश आबादी कृषि पर आधारित है यर्हां इंट उद्योग प्रतिष्ठित है, यहां के लोगों के लिए आय के रूप में गन्ना की खेती मुख्य स्त्रोत है, इस नगर पंचायत की 2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी 5567 हैं जिसमें सभी जातियों का मिश्रण है सबसे ज्यादा पिछड़ी जाति के रूप में लगभग 75 से 80 प्रतिशत कुर्मी जाति के आबादी है एवं धार्मिक जातिगत आंकणे में 85 – 90 प्रतिशत हिन्दू, 10-15 प्रतिशत मुस्लिम की आबादी है।

शिक्षा के क्षेत्र में इस नगर पंचायत में तीन प्राथमिक विद्यालय, तीन इन्टरकालेज, तथा डिग्री कालेज स्थापित हैं जो उच्च स्तर के शिक्षण संस्थान प्राइवेट संस्थान हैं, नगर में अंगेे्रजी माध्यम से कभी कई विद्यालय संचालित हैं कुल आबादी का लगभग 80-85 प्रतिशत शिक्षित/साक्षर है।

स्वास्थ के क्षेत्र में नगर पंचायत के अन्दर एक शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं, तथा अन्य डिस्पेंसरी कार्यरत है। नगर पंचायत में बैंक, गैस एजेन्सी, दूध की डेयरी आदि रोजमर्रा से सम्बन्धित सभी उपयोगी घरेलू बस्तुऐं उपलब्ध है।

श्रीमती तारा देवी

अध्यक्ष नगर पंचायत गुलड़िया,बदायूँ

मोहम्मद रज़ा

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुलड़िया,बदायूँ

मौसम

प्रेस विज्ञप्ति पर शहर

हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|इस मिशन में शहरों के मार्गदर्शन...

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें